जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय के प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम कोरोना महामारी के कारण स्थगित किया गया था, जिसमें महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं को परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के फलस्वरूप तथा महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के फल स्वरूप विशिष्ट, अति विशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इं. मोहम्मद कासिम खान, एवं गुंजन शाह, पूजा छाबड़ा, तारिणी पाण्डेय, अंकिता श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसी क्रम में महाविद्यालय की किरन पाण्डेय व संगीत की छात्राओं ने गणेश वन्दना की स्तुति की। इस अवसर पर तारिणी पाण्डेय व मो. कासिम खान द्वारा पुरस्कृत छात्राओं की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंच संचालन कु. मोनिका श्रीवास्तव ने किया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शिवानी पाण्डेय एवं समता धनकानी द्वारा किया गया। समस्त कार्यक्रम डा. सीमा श्रीवास्तव के निर्देशन में सम्पन्न हुये। इस क्रम में छात्र परिषद की छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया व शिवानी पाण्डेय द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। आउट स्टैंन्डिंग पुरस्कार वितरण तारिणी पाण्डेय द्वारा दिया गया। छात्राओं के नाम मोनिका श्रीवास्तव, दिव्या सोनी, जोया, शालू तिवारी, शुभांषी ओझा, सविता मिश्रा, सोनाली, शिवानी, जरीन फातिमा, प्रिया दूबे, स्वाती स्पेशल पुरस्कार अवन्तिका शुक्ला छात्र परिषद की दिव्या सोनी कैप्टन, शिवानी वाइस कैप्टन, अवन्तिका शुक्ला कल्चरहेड, श्रेया तिवारी स्पोटर्स हेड, छात्र परिषद लीडर सविता मिश्रा, शिखा मिश्रा, शुभांषी ओझा, बीए तृतीय वर्ष, अर्शिया निशा, सोनी, जोया बीए द्वितीय वर्ष, मानसी साहू, दीक्षा, साक्षी मिश्रा बीए प्रथम वर्ष, मंजू मौर्या बीकाम तृतीय, रूबी बीकाम द्वितीय वर्ष, शिखा बीकाम प्रथम वर्ष कमेटी सदस्य कहकशा अहमद, सिमरन, दिव्यांशी तिवारी बीए प्रथम वर्ष एमए टॉपर्स पुरस्कार वितरण गुंजन शाह द्वारा दिया गया। छात्राएं नेहा गुप्ता गृह विज्ञान, रूही परवीन शिक्षा शास्त्र, शुभ्रा मिश्रा, मनोविज्ञान, रागिनी पाण्डेय समाज शास्त्र, ज्योति गुप्ता अंग्रेजी बीए तृतीय वर्ष रूपम द्विवेदी, बीकाम तृतीय वर्ष आकृति श्रीवास्तव विशिष्ट पुरस्कार वितरण मोहम्मद कासिम खान द्वारा वितरित किया गया। ज्ञानस्थली रत्न शिखा तिवारी, मिस ज्ञानस्थली साक्षी श्रीवास्तव, बेस्ट फ्रेशर मानसी साहू, आदर्श छात्रा श्रृष्टि, ज्ञानस्थली (कर्मयोगी) रजनी, कल्चरर प्रिन्सिंस प्रिया मिश्रा, कामर्स द बेस्ट गरिमा श्रीवास्तव, एनएसएस द बेस्ट दिव्यांशी तिवारी, एमए द बेस्ट सुजाता नाग ये छात्रायें शिक्षा के साथ साथ अन्य क्रियाकलापों में भी अग्रणी रही। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव व व्यस्थापिका डा. आनन्दिता रजत ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त ज्ञानस्थली परिवार का आभार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम की सफलता के लिये बधाई दी। इस अवसर पर डा. नीलम छाबड़ा, श्रीमती रंजना बन्धु, डा. मनीषा पाल, डा. सीमा श्रीवास्तव, डा. नीतू सिंह, डा. आशु पाण्डेय, डा. अमिता श्रीवास्तव, डा. मौसमी सिंह, डा. स्मृति शिशिर, डा. साधना गुप्ता, डा. नीतू सक्सेना एवं स्टाफ अरविन्द कुमार पाठक, मंगली राम मनोज कुमार सोनी कर्मचारी दिनेश, दीनानाथ, सहित समस्त ज्ञानस्थली परिवार उपस्थित रहा।
यह भी पढें : अभियान चलाकर जेल भेजे जा रहे अपराधी-एडीजी

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
