संवाददाता
गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली पीजी कॉलेज की छात्राओं ने विशेष शिविर जयनगरा स्थित बालक भवन विद्यालय में ‘जनसंख्या पर रोक लगाओ, विकास की धारा बढ़ाओ’ की थीम पर आयोजित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ स्मृति शिशिर, डॉक्टर सरिता पाण्डेय एवं किरण पाण्डेय, विजय प्रकाश श्रीवास्तव व कर्मचारी दिनेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में लक्ष्यदीप गीत से संपन्न हुआ। तत्पश्चात छात्राओं ने योग, अनुलोम विलोम, कपालभाति, शीर्षासन इत्यादि भी किया। दूसरे प्रहर चंटू बाबा मंदिर की सफाई की। फिर पूजा अर्चना किया तथा आने जाने वाले सभी लोगों को जलपान कराया। इसके बाद दो बजे से बौद्धिक कार्यक्रम में जिला अस्पताल की रिटायर्ड नर्स कौशल्या ने प्रतिभागियों की चिकित्सा सम्बंधी समस्याओं का समाधान कराया।
यह भी पढ़ें : नारी को शोषण से मुक्ति का संदेश देता है महिला दिवस-आरती
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
