संवाददाता
गोण्डा। पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं पूर्ण कर रविवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने फूल-माला पहनाकर, शाल भेंट कर व धार्मिक पुस्तकें देकर विदा किया गया। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों में क्षेत्राधिकारी मनकापुर पुलिस उपाधीक्षक राम भवन यादव, उप निरीक्षक (स्टेनो) राम दुलारे यादव, उप निरीक्षक एलआईयू दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, उप निरीक्षक सुधाकर, उप निरीक्षक ओमप्रकाश पति तिवारी, उप निरीक्षक राधेश्याम व उप निरीक्षक गुलाब राय शामिल हैं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम, क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी तरबगंज महावीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह, रीडर पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, निरीक्षक अजय सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

