Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:एक बार फिर पांव पसार सकता है कोरोना, लापरवाही पड़ेगी भारी

Gonda News:एक बार फिर पांव पसार सकता है कोरोना, लापरवाही पड़ेगी भारी

त्योहारों और उत्सव की खुशियां मनाएं, पर जरूरी सावधानी भी अपनाएं : सीएमओ

16 मार्च तक जिले के कुल 51,248 लोगों को लगा गया टीका

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। कोरोना का संक्रमण एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। विगत एक सप्ताह में अन्य प्रदेशों में तेजी से नए कोरोना संक्रमण के केस बढ़ते नजर आए हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहना होगा। मास्क, शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य है। साथ ही संक्रमण के लक्षण नजर आने या किसी प्रकार की परेशानी महसूस होने पर तुरंत जांच कराएं, यह कहना है जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय सिंह गौतम का।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पिछले एक साल से हम सब कोरोना से उत्पन्न चुनौतियों और उसके खतरे का सामना कर रहे हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए हम सब जिम्मेदार नागरिक बन गंभीरता से कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार सावधानी और बताए गए नियमों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लापरवाह लोगों के कारण ही परेशानी बढ़ती है। जनपद में कोरोना संक्रमण का फैलाव काफी हद तक कम हो गया था, लेकिन लापरवाही ने एक बार फिर से सक्रिय कर दिया। पिछले दो सप्ताह में कोरोना संक्रमण के 14 नए केस के सामने आए हैं। इसलिए अभी भी वक्त है मास्क एवं शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से सभी व्यक्तियों द्वारा किया जाए तथा सुरक्षा को देखते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। वहीं डिप्टी सीएमओ डॉ मनोज कुमार ने कहा कि त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया हैं। ऐसे में यदि आपके आसपास या आपके परिवार में कोई व्यक्ति बाहरी प्रदेश से आ रहा है तो उस व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की जांच अवश्य कराएं अथवा उस व्यक्ति की सूचना संबंधित उपजिलाधिकारी, संबंधित सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को एवं कोरोना कंट्रोल रूम में आवश्यक रूप से देना सुनिश्चित करें, जिससे संबंधित व्यक्ति का कोविड टेस्ट कराया जा सके एवं बचाव किया जा सके। त्यौहारों की खुशियां बरकरार रखने के लिए जरूरी हैं कि हर कदम पर कोरोना को लेकर पूरी सावधानी बरतें। भीड़-भाड़ वाली जगहों व त्योहार संबंधित आयोजनों में जाने से बचें।
टीकाकरण के बाद भी सतर्कता जरूरी
डिप्टी सीएमओ ने कहा कि कोरोना से बचाव हेतु टीका तैयार हो गया है और चरणबद्ध तरीके से लोगों को लगाया भी जा रहा है। लेकिन इसका अर्थ कतई यह नहीं है कि महामारी से बचने की हितों को भूल जाएं। हमें यह बात भी समझनी चाहिए कि मास्क और शारीरिक दूरी कोरोना वायरस से बचने के लिए ही जरूरी नहीं, बल्कि इससे कई अन्य तरह की बीमारियों से भी बचा जा सकता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ देवराज चौधरी ने बताया कि जिले के 14,338 हेल्थ केयर वर्कर, 9,594 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 वर्ष के ऊपर के 87,838 नागरिकों का टीकाकरण किये जाने हेतु कोविन पोर्टल पर पंजीकरण किया गया था, जिसमें से अब तक 10,157 हेल्थ केयर वर्कर एवं 2,557 फ्रंट लाइन वर्कर को टीके के दोनों डोज लगाये जा चुके हैं। 60 वर्ष के ऊपर के 17,354 नागरिकों को टीके की पहली खुराक दी गयी है। साथ ही 45 से 59 वर्ष के को-मर्विड (गंभीर रोगों से ग्रसित) 879 व्यक्तियों को टीके का पहली डोज दे दी गयी है। डॉ चौधरी ने बताया कि 38534 लोगों को टीके की पहली डोज व 12,714 लोगों को टीके की दोनों डोज लगाकर अब तक कुल 51,248 लोगों को प्रतिरक्षित कर लिया गया है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular