गोण्डा दौरे पर आए योगी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट फार्मूले पर अमल करते हुए शताब्दी के सबसे भयानक वैश्विक महामारी कोविड-19 पर प्रभावी अंकुश लगाया है। सरकार ने आगामी दिनों में संभावित तीसरे स्ट्रेन से निपटने की तैयारियां भी शुरू कर दिया है। राजकीय विमान से सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर गोण्डा पहुंचे मुख्यमंत्री जिला पंचायत सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ कोविड नियंत्रण की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में बनाए गए एकीकृत कोविड कमाण्ड सेण्टर, जिला चिकित्सालय में संचालित कोविड अस्पताल तथा मुख्यालय से सटे एक गांव का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समूचे विश्व के साथ ही देश और हमारे प्रदेश को कोरोना वायरस की सेकेंड स्ट्रेन ने काफी आघात दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इससे निपटने के लिए जो लड़ाई शुरू की गई थी, उसके नतीजे मिलने शुरू हो गए हैं। देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के बावजूद हमने प्रभावी नियंत्रण प्रणाली के माध्यम से इस पर नियंत्रण प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक चार करोड़ 67 लाख से अधिक व्यक्तियों का परीक्षण कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपने संसाधनों को बढ़ाया है। 02 अप्रैल 2020 को राज्य में मिले पहले कोरोना मरीज की जांच दूसरे राज्य से करवानी पड़ी थी। आगरा के मरीजों को दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा था। किन्तु संसाधन बढ़ाकर आज की तारीख में हम सवा तीन लाख से अधिक टेस्ट प्रतिदिन कर रहे हैं। गत वर्ष हमारे पास पर्याप्त संख्या में आइसीयू व आइसोलेशन की क्षमता नहीं थी। 26 जिलों में एक भी वेंटीलेटर नहीं था किन्तु आज हमारे पास 80 हजार से अधिक वेंटीलेटर युक्त बेड उपलब्ध हैं। जांच के सापेक्ष कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 17 फीसद तक हो गई थी, वह अब घटकर मात्र दो प्रतिशत रह गई है। राज्य में एक समय में अधिकतम तीन लाख 10 हजार सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 76 हजार रह गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही हमने संभावित थर्ड वेब की तैयारी भी शुरू कर दी है। हम राज्य के सभी चिकित्सा विश्वविद्यालयों में 100-100 विस्तरों वाला पीको व नीको वार्ड स्थापित कर रहे हैं। इसके अलावा हर जिले में 25 विस्तरों वाले पीको व नीको वार्ड की भी स्थापना होगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए जरूरी श्रम शक्ति व उनके प्रशिक्षण का प्रबंध स्थानीय स्तर पर किए जाने का निर्देश दिया। योगी ने सभी जनप्रतिनिधियों की इस बात की सराहना किया कि आक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए उन्होने अपनी निधियां इस कार्य के लिए प्रदान किया। उन्होंने यह भी अपील किया कि वे एक-एक अस्पताल को गोद लें। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि आगामी एक जून से राज्य के सभी 75 जिलों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ष के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक सिर्फ 23 जिलों में हम इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं। इसमें 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा क्योंकि आशंका व्यक्त की गई है कि कोरोना की तीसरी लहर छोटे बच्चों पर ज्यादा असरकारी होगी। न्यायिक अधिकारियों व मीडिया कर्मियों समेत उनके परिजनों के लिए भी अलग से टीकाकरण की व्यवस्का की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने लोगों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए लाकडाउन के बजाय कोरोना कर्फ्यू लगाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और इसमें सफल भी रहे हैं। एक मई से लगातार चल रहे कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी हमने किसानों, श्रमिकों, उद्योग व निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों आदि को इससे मुक्त रखा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अंतर्गत हर परिवार को पांच किलो खाद्यान्न प्रति यूनिट देने की व्यवस्था की है। हमारी सरकार भी जून, जुलाई तथा अगस्त माह में जरूरत मंद कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराएगी। इससे करीब 15 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कोरोना महामारी के नियंत्रण पाने के लिए मण्डल व जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना किया। इस मौके पर कैसरगंज से भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह, सांसद गोण्डा कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक गण व अधिकारी मौजूद रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
