संवाददाता
गोण्डा। उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में जिले के प्राइमरी पाठशाला धौरहरा में बच्चों की पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला माडल लागू किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने छात्रों में गणित और भाषा की अभिरुचि बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम पर आधारित धौरहरा माडल का लर्निंग किट बनवाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी देते हुए प्राथमिक विद्यालय धौरहरा के प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों में गणित के मापन, कैलेंडर, घड़ी, स्थानीय मान, संभावना, धारिता, भिन्न, जोड़, घटाना सहित अन्य विषयों में निपुणता के लिए किट बनवाई जा रही हैं। छात्रों में मौखिक भाषा विकास, ध्वनि जागरूकता, डिकोडिंग, शब्द भंडार, पठन, लेखन सहित अन्य विधाओं में कुशलता के लिए लर्निंग किट विकसित जा रही है। सरकार ने इसके लिए उनके समेत जिले के अन्य तीन अध्यापकों कृष्ण विहारी लाल श्रीवास्तव, जनार्दन पाण्डेय तथा डायट दर्जी कुआं के प्रवक्ता ज्ञान बहादुर को जिम्मेदारी सौंपी है। निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक ने पत्र भेजकर इन अध्यापकों को आमंत्रित किया है। प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में पिछले कई वर्षों से भाषा और गणित की किट पर प्रयोग चल रहा है। इसकी छाप अब प्रदेश भर के स्कूलों में भेजी जाने वाली इन लर्निंग किट में नजर आएगी। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनय मोहन ने इस फैसले पर खुशी जताई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि जिले के कार्यों को सराहना मिल रही है। यह हमारे लिए सुखद है। शिक्षकों ने किट मैनुअल भी लिखा है और इससे जुड़े वीडियो के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग भी है। इसका लाभ स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगा।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
