Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:उद्योग व्यापार मण्डल ने राहगीरों को बांटा मास्क

Gonda News:उद्योग व्यापार मण्डल ने राहगीरों को बांटा मास्क

संवाददाता

गोण्डा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आज कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गुड्डूमल चौराहे के समीप अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री जगदीश रायतानी, जिला अध्यक्ष मंसूर अहमद शमसी, जिला महामंत्री हामिद अली राईनी और नगर अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने ’मेरा मास्क मेरी जिम्मेदारी अभियान’ का प्रारंभ किया। इसमें बाजार आने वाले नागरिकों व दुकानदारों को मास लगाने के लिए प्रेरित करते हुए लोगों को मास्क वितरित किया। उन्हें जागरूक किया बिना मास्क के बाजार में ना निकले व भीड़भाड़ के क्षेत्रों में जाने से बचे नगर अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने व्यापारी बंधुओं व नागरिकों से बंधुओं से अपील किया कि आप मास्क जरूर लगाएं। साथ ही साथ ग्राहकों से भी मास्क लगाने की अपील करें। दुकान पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा होने न दें। दूरी बनाकर ग्राहक को खड़ा करने का आग्रह करें। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। साथ ही साथ आर्थिक दंड भी लग सकता है। यह बात खुद समझें और साथ ही साथ ग्राहकों को भी समझाए। हमें लॉकडाउन की ओर नहीं जाना है। इसलिये मेरी-सुरक्षा-मेरा-मास्क का पालन करें।

Gonda News:उद्योग व्यापार मण्डल ने राहगीरों को बांटा मास्क

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular