Monday, March 16, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:उत्कृष्ट बजट के लिए पीएम को भेजा गया अभिनंदन पत्र

Gonda News:उत्कृष्ट बजट के लिए पीएम को भेजा गया अभिनंदन पत्र

संवाददाता

गोण्डा। भारत सरकार द्वारा पेश किया गया बजट सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास से ओतप्रोत सर्व स्पर्शी जन कल्याणकारी बजट है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों के निर्माण आदि के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने में एवं विश्व में भारत की प्रतिष्ठा स्थापित करने वाला बजट है। बजट में वैश्विक महामारी कोविड-19 से देशवासियों की सुरक्षा के लिए वैक्सीन के निर्माण से लेकर लगाने तक के कार्य के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। बजट में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शोषित वंचित विशेषकर अनुसूचित जाति के लोगों का शैक्षिक स्तर के सुधार हेतु एकलव्य महाविद्यालय खोले जाने का उचित प्रावधान किया गया है। बजट में किसानों की आय दुगुनी करने के प्रयास के अंतर्गत किसान सम्मान निधि को निरंतरता प्रदान करते हुए एमएसपी को यथावत जारी रखा गया है। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों, शोषित वंचित के हित को दृष्टिगत रखते हुए देश को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि बजट के समर्थन में भाजपा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी के नेतृत्व में संपूर्ण जिला कार्य समिति के द्वारा बजट का अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में महामानव गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज खमरिया, पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज दुरगोड़वा, उद्योग व्यापार मंडल, भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह मल्हारी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट आदि समाज के जिम्मेदार संस्थानों व अधिष्ठानो ने बजट की प्रशंसा करते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री को संबोधित अभिनंदन पत्र प्रेषित किया।

यह भी पढें : बच्चो के शारीरिक और मानसिक विकास का सहज उपकरण है योग

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular