संवाददाता
गोण्डा। विकास खण्ड परसपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय अभईपुर में नीरपुर ख्याला न्याय पंचायत की मासिक संकुल बैठक आहूत की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन एवं एसआरजी श्रीमती विनीता कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। एआरपी परसपुर बृजेश सिंह, आलोक सिंह, नरेन्द्र विश्वकर्मा, जितेंद्र प्रताप यादव एवं न्याय पंचायत नीरपुर ख्याला के समस्त संकुल शिक्षक यथा कृष्ण नारायण तिवारी, संतोष पांडेय, योगेश मणि त्रिपाठी, राधेश्याम लहरी तथा स्वाती यादव सहित न्याय पंचायत के समस्त अध्यापक प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं सुझाव प्राप्त कर भविष्यलक्षी शैक्षिक गुणवत्ता सुधारक विचारों से लाभान्वित हुए। उक्त कार्यक्रम में अशोक कुमार पांडेय ने मंच से प्रेरक संबोधन दिया। उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के अगुवाई में न्याय पंचायत के सभी नव नियुक्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार पाण्डेय ने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत हुए विद्यालयी नवाचारों से अवगत कराया। विद्यालय के अध्यापकों के प्रयास से संचालित कंप्यूटर कक्ष तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उद्घाटन भी मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के समर्पित शिक्षा मित्र राजेश कुमार तिवारी को भी सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन में सत्येंद्र मिश्र, योगेश मणि त्रिपाठी, विनीत कुमार, मनोज कुमार, अखिलेन्द्र, मानवेन्द्र, अजय, राजेश तिवारी, सोनी तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई। न्याय पंचायत प्रभारी अरविंद सिंह, यशवंत पांडेय, दीपक शुक्ल, पंकज पांडेय, अतुल शुक्ल, अनूप पांडेय, महेश त्रिपाठी, राजीव दुबे भी उपस्थित रहे।
यह भी पढें : प्रेमी के घर पहुंची युवती की बांके से हत्या


आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
