Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:इस काढ़े को पीकर बढ़ाएं अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

Gonda News:इस काढ़े को पीकर बढ़ाएं अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। आयुष मंत्रालय रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी पावर) बढ़ाने के लिए लगातार उपाय और औषधियां बता रहा है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जितना जरूरी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। उतनी ही अहम मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता भी है। आयुष मंत्रालय रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी पावर) बढ़ाने के लिए लगातार उपाय और औषधियां बता रहा है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंत्रालय की ओर से जोशांदा काढ़ा पीने की भी सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जोशांदा काढ़ा रसोई में उपलब्ध सामान से ही तैयार किया जा सकता है। इसे देसी काढ़ा भी कहा जाता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, और सर्दी-जुकाम से बचाने में कारगर होता है। बुखार के कारण होने वाली शरीर की जकड़न भी ठीक होती है।

ऐसे बनाएं जोशांदा काढ़ा :

डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जोशांदा काढ़ा बनाने के लिए साफ पानी, तुलसी की पत्ती, लौंग, काली मिर्च, छोटी इलायची, अदरक, गुड़ और चायपत्ती की जरूरत होती है। सबसे पहले पानी गर्म होने के लिए रख दें। जब पानी उबलने लगे तब उसमें पीसी हुई लौंग, काली मिर्च, इलायची, अदरक, और स्वादानुसार गुड़ डाल दें। थोड़ी देर बाद तुलसी की पत्तियां डालें। उसके बाद चायपत्ती। जब पानी आधा रह जाए तो पानी को प्याले में छान लें। इसे गर्म पीना ही फायदेमंद होता है। शरीर के इम्युन सिस्टम को दुरूस्त रखने के लिए गुनगुना पानी और आंवला, एलोवेरा, गिलोय, नींबू का जूस पीना चाहिए। इसके अलावा पानी में तुलसी के रस की कुछ बूंदें डालकर और गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। तुलसी की 5 पत्तियां, 4 काली मिर्च, 3 लौंग, एक चम्मच अदरक का रस शहद के साथ ले सकते हैं। तुलसी की 10-15 पत्तियां, 5-7 काली मिर्च, थोड़ी दालचीनी और अदरक की चाय भी पी सकते हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular