संवाददाता
गोण्डा। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित इंद्रा इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। प्रबंधक मनोज त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्या एच. मोलाय ने विद्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आस्था शुक्ला ने ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय में उपस्थित अन्य छात्रों ने सामूहिक नृत्य किया। कालेज के छात्र आदित्य पांडेय, प्रियांशु और यश प्रताप ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में देश के लिए बलिदान हुए उन तमाम सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान अंशिका, जै़नब आबिद, रंजना, प्रियंका, सोनी, सोनाली समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बच्चे मौजूद रहे।

यह भी पढें : योगी मंत्रिमंडल के आधा दर्जन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में, फेरबदल जल्द
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

