Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:इदरीसी फ्रन्ट के राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत

Gonda News:इदरीसी फ्रन्ट के राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। यूनाइटेड इदरीसी फ्रन्ट के राष्ट्रीय महासचिव हाजी शमीम इदरीसी के जनपद आगमन पर इदरीसी फ्रन्ट के सदस्यों ने जिला कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया। संगठन के जिलाध्यक्ष मोबीन इदरीसी व संगठन के प्रदेश सचिव फिरोज इदरीसी ने माला पहना कर उनके आगमन पर खुशी व्यक्त की। हाजी शमीम इदरीसी ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी कि वह इदरीसी समाज के लोगों को संगठन के प्रति जागरूक करें। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि इदरीसी समाज को एकजुट करने के लिए अभियान चलाया जाए जिससे इदरीसी परिवार के एक-एक सदस्यों को संगठन से जुड़ा जा सके। अपने संबोधन में उन्होंने इदरीसी समाज के पदाधिकारियों को संगठन के प्रति प्रोत्साहित भी किया। इसी क्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष मोबीन इदरीसी व प्रदेश सचिव फिरोज इदरीसी ने भी पदाधिकारियों को संगठन में जागरूकता लाने की बात कही। इस मौके पर संगठन के जिला सचिव नवीन इदरीसी, जिला प्रवक्ता हारून इदरीसी, महामंत्री सईद इदरीसी, कोषाध्यक्ष अब्दुल अजीज, हाजी हबीबुर्रहमान, हाजी नूरुद्दीन, गुलाम दस्तगीर, मो. अजीम, बुग्गन प्रिंस, शकील अहमद, कलीम, अतीउल्लाह, अहमद अली अब्दुल हफीज, इबरार, रिजवान, रेहान, शहंशाह आलम, मजीद, नूर मोहम्मअ, पप्पू इदरीसी, कल्लू इदरीसी आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :डीएम व डाक्टरों के बीच विवाद का पटाक्षेप

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular