बच्चों में अनुशासन, संस्कार और राष्ट्र प्रेम का भाव जगाएं शिक्षक व अभिभावक-वंदना त्रिवेदी
कल्बे आबिद
गोण्डा। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व है। एक अनुशासित विद्यार्थी ही राष्ट्र का अच्छा नागरिक बन सकता है। इसलिए स्कूलों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और राष्ट्र प्रेम का भाव भी पैदा करें। यह बात नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना त्रिवेदी ने रविवार को इन्द्रा इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वे बच्चां को शुरुआत से ही अनुशासन का पाठ पढ़ाएं। विद्यालयों में अनुशासनहीनता की वजह से जो स्थिति पैदा हुई है, वह सबके सामने है। हमें सामूहिक प्रयास से शिक्षा के स्तर को ऊंचाई पर ले जाना होगा, तभी एक उन्नत राष्ट्र का निर्माण संभव है।
इससे पूर्व अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुर्ष्पाचन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य एच. मोलाय ने स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देते हुए पौध भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंधक मनोज त्रिपाठी ने विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चार वर्ष पूर्व निजी संसाधनों से 105 बच्चों के साथ शुरू होने वाला अंग्रेजी माध्यम का यह विद्यालय आज गैर हिन्दी भाषी राज्यों के उत्कृष्ट शिक्षकों के बदौलत मण्डल मुख्यालय के प्रमुख विद्यालयों में शामिल हो गया है। धनश्री आदि बच्चों के समूह ने मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। अतुल सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। एलकेजी की छात्रा पीहू श्रीवास्तव ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। आदित्य पाण्डेय ने कोरोना विषाणु पर अपनी बात रखी। सुप्रिया एवं समूह के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। अतिथियों द्वारा विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। प्रियांशु पांडेय को उसकी उपलब्धि से प्रसन्न होकर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ शेर बहादुर सिंह व प्रथमा यूपी बैंक के प्रबंधक सुधीर शुक्ला ने 500-500 रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने में स्कूल के शिक्षकों प्रभाकरन, जैनब आविद, अंशिका शुक्ला, रंजना शुक्ला, सोनाली उपाध्याय, मिस ग्रेस, मिस शैलवी, मिस सेन्थाई, मिस चुन, प्रियंका पांडेय, मिस मैरी, शोभना पाठक, सोनी श्रीवास्तव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद मिश्र, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह, पेंशनर्स एसोसिएशन के मंत्री केबी सिंह, परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण सिंह, इंक़लाब फाउंडेशन के अविनाश सिंह, अवधेश मणि, शिकाकान्त मिश्र विद्रोही, सरदार अजित सिंह सलूजा, साहित्यकार शिक्षक डॉ उमा सिंह, मनोहर बलेचा, पुष्कर तिवारी, अनुराग मिश्र, नरेंद्र सिंह, वंदना शुक्ला, उर्मिला पांडेय आदि उपस्थित रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
