Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:आशा योजना के अन्तर्गत आवेदन करने की अन्तिम तिथि 18 जून

Gonda News:आशा योजना के अन्तर्गत आवेदन करने की अन्तिम तिथि 18 जून

कोविड-19 महामारी में मृतकों के अनुसूचित जाति के परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद

संवाददाता

गोण्डा। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) पदेन/जिला प्रबन्धक, उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि. ने बताया है कि जनपद के नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसूचित जाति के परिवारों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि, (अनुविनि) के माध्यम से नव संचालित आशा योजना के अन्तर्गत कोविड-19 महामारी में अनुसूचित जाति के ऐसे परिवार जिनमें मुख्य कमाई करने वाले सदस्य की कोविड-19 से मृत्यु हो गयी है तथा परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रूपए तक है, को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास नि0 लि0 के माध्यम से नव संचालित आशा योजना के अन्तर्गत लाभान्वित कराने हेतु मृतकों की सूचना आगामी 18 जून तक उपलब्ध करा दें ताकि सूचना शासन/भारत सरकार को उपलब्ध करायी जा सके।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत पांच लाख तक ऋण दिये जाने का प्रावधान है, जिसमें 20 प्रतिशत अनुदान (एक लाख) एवं 80 प्रतिशत ऋण के रूप में उपलब्ध कराया जायेगा। ऋण लेने के इच्छुक व्यक्ति निम्न प्रपत्र 18 जून तक कार्यालय में उपलब्ध करायें तथा इस योजना की अधिक जानकारी के लिये कार्यालय जिला प्रबन्धक, उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि विकास भवन में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है। पात्रता के बारे मे उन्होंने बताया कि लाभार्थी अनुसूचित जाति का हो, परिवार की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख हो। परिवार की मुख्य कमाई करने वाले सदस्य की मृत्यु कोरोना महामारी से हुई हो। मृतक की आयु मृत्यु होने के समय 18 से 60 के बीच रही हो तथा कोविड-19 से मृत्यु का प्रमाण-पत्र नगर निगम/नगर पालिका/ग्रामीण क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा निर्गत किया गया हो, संलग्न करना होगा।

यह भी पढें : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही निलम्बित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular