Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:आरपीएफ ने शुरू किया ‘मेरी सहेली’ अभियान

Gonda News:आरपीएफ ने शुरू किया ‘मेरी सहेली’ अभियान

विकास सोनी

गोण्डा। ट्रेन में यात्रा करने वाली महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने मेरी सहेली अभियान की शुरुआत की है। गोण्डा स्टेशन पर महिलाओं से इसके बारे में फीड बैक लिया गया। अभियान के तहत ट्रेन में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की ना सिर्फ पहचान की जाएगी, बल्कि जरूरत पर सुरक्षा भी दी जाएगी। जहां-जहां ट्रेन रुकेगी, वहां पर मेरी सहेली टीम महिलाओं को सुरक्षा का अहसास कराएगीं। इसके लिए टीम की सदस्यों को जरूरी प्रशिक्षण दिया गया है। बताया गया है कि महिलाओं को किस तरह जागरूक करना है। महिला कांस्टेबल प्रीति दुबे, अमरावती यादव, प्रशिक्षु प्रियंका व प्रशिक्षु वैशाली जडेजा उप निरीक्षक ललितेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक केशव कुमार, उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं को सचेत रहने के लिए जागरूक किया गया, ताकि किसी तरह की कोई वारदात न हो सके। वहीं अधिकारी भी इस मसले पर गंभीर हैं। वे लोगों को जागरूक करने पर जोर दे रहे हैं।

Gonda News:आरपीएफ ने शुरू किया ‘मेरी सहेली’ अभियान
RELATED ARTICLES

Most Popular