इस प्रकार से बढ़ा सकते हैं अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रही है। कोविड-19 वायरस के कारण अब तक हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने का एक मात्र उपाय स्वास्थ्य दिशा निर्देशों का पालन करना है। नियमित तौर पर साफ सफाई करते रहना आवश्यक है, खासतौर पर हाथ धोना। इन सबके साथ यदि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहेगी, तो आप औरों के तुलना में कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने में ज्यादा सफल रहेंगे। आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय हैं, जिनको अपना कर आप अपने शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर कर सकते हैं, साथ ही अपने घर तथा आस-पास के वातावरण को कोरोना वायरस के प्रकोप से भी मुक्त रख सकते हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने कुछ सुझाव दिए हैं, जिनका पालन करके हम खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
कोविड 19 वायरस के प्रभाव से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप नियमित तौर पर गुनगुना पीना पिएं। शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए आपको नियमित तौर पर उचित मात्रा में आंवला, एलोवेरा, गिलोय, नींबू आदि का जूस पीना चाहिए।. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के आप पानी में तुलसी रस की कुछ बूंदें डालकर पी सकते हैं। गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। इम्यून सिस्टम की बेहतरी के लिए आप अष्टादसांग काढ़ा, गुडूच्यादि काढ़ा, अमृत उत्तरम काढ़ा या सिरिशादी काढ़ा का सेवन करना उत्तम रहेगा। घर और आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए आप नियमित तौर पर नीम की पत्तियों, गुग्गल, राल, देवदारु और दो कपूर को साथ में जलाएं। उसके धुएं को घर और आस-पास में फैलने दें।
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने इस वैश्विक महामारी से खुद को बचाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण घरेलू उपचार बताए। उन्होंने बताया कि ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना मूंग दाल का सेवन करें। इसके अलावा आप चाहें तो गुग्गल, वचा, इलायची, तुलसी, लौंग, गाय का घी और खांड को किसी मिट्टी के पात्र में रखकर जलाएं और उसके धुएं को घर और आस-पास में फैलने दें। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए आप नियमित तौर पर तुलसी की पांच पत्तियां, चार काली मिर्च, तीन लौंग, एक चम्मच अदरक का रस शहद के साथ ले सकते हैं। चाय पीने के शौकीन हैं, तो आपको नियमित रूप से 10 या 15 तुलसी के पत्ते, पांच से सात काली मिर्च, थोड़ी दालचीनी और उचित मात्रा में अदरक डालकर बनाई गई चाय पीनी चाहिए। यह आपको रोगों से बचने में मदद करेगी। इन सबके अलावा आपको कोरोना वायरस से बचने के लिए आयुष मंत्रालय के जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए योग के आसन और प्राणायाम एक रामबाण उपाय हैं। योग से शरीर पूर्णतया स्वस्थ रहता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही श्वसन तंत्र को भी मजबूत करता है। जाहिर है स्वस्थ शरीर में किसी भी तरह के संक्रमण का सवाल ही नहीं उठता। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का एकमात्र सर्वमान्य हल नियमित योगासन प्राणायाम ही है। योगाचार्य ने कहा कि प्रतिदिन नियमित तौर पर योगासन करने से शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं में वृद्धि होती है। इन्हीं की वजह से रोग से प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ती है। जब हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है कि कोई वायरस या कीटाणु हमें संक्रमित नहीं कर पाता है। हमारे शरीर की रोगों से लड़ने वाली यह प्रणाली उसे स्वमेय खत्म कर देती है। इस तरह महज योग से हम कोरोना से लड़ाई जीती जा सकती है। इसके साथ ही पांच प्राणायाम आप नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करें। पांच आसनों के जरिये रक्तचाप, तनाव, मुधमेह, हृदयरोग आदि से बचा जा सकता है। कोरोना वायरस के संक्रमण ज्यादातर उन्हीं लोगों के लिए खतरा हैं, जो उपरोक्त बीमारियों से ग्रस्त हैं। अपनी दिनचर्या में कम से कम से कम एक घंटे आप योग को जरूर दे जिससे आपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा के इस वैश्विक महामारी से स्वयं को सहजता पूर्वक निरोगी रख सकते हैं। नियमित रूप से प्रत्येक दिन भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम और उदगीत प्राणायाम के साथ-साथ सूक्ष्म-व्यायाम, ताड़ासन, त्रिकोण आसान, भुजंगासन, मकर-आसान और सूर्य-नमस्कार आदि का अभ्यास नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वयं को स्वस्थ और निरोगी रखें।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
