Tuesday, April 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:आयुक्त, आइजी को लगा कोरोना का टीका

Gonda News:आयुक्त, आइजी को लगा कोरोना का टीका

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव और पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह का जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की उपस्थिति में कोरोना का टीकाकरण हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा टीकाकरण के एक घंटे बाद अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शैलेश कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। बाद में पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा शैलेश कुमार पाण्डेय के साथ टीकाकरण केन्द्रां एससीपीएम कालेज हारीपुर, पुलिस अस्पताल पुलिस लाइन आदि का निरीक्षण कर टीकाकरण एवं टीकाकरण करा चुके पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एससीपीएम पुलिस चौकी का निरीक्षण कर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Gonda News:आयुक्त, आइजी को लगा कोरोना का टीका
Gonda News:आयुक्त, आइजी को लगा कोरोना का टीका
RELATED ARTICLES

Most Popular