संवाददाता
गोण्डा। मुख्य कोषाधिकारी शीमल चन्द वर्मा ने जनपद के पेंशनभोगियों को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के अन्तिम माह फरवरी की पेंशन 01 मार्च 2021 को ई-पेमेन्ट के माध्यम से भेजी जानी है, जिसमें आयकर की सीमा में आ रहे पेशनर्स के माह फरवरी की पेंशन से टीडीएस की कटौती किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिन पेशनर्स की वार्षिक कर योग्य आय रूपया पांच लाख से अधिक हो वह वे अपना आयकर आगणन कोषागार में बिलम्बतम 27 फरवरी तक प्रस्तुत कर दें, अन्यथा की दशा में पेंशनर्स की पेंशन रोकी जा सकती है। मुख्य कोषाधिकारी ने सह भी बताया कि वर्तमान कर निर्धारण वर्ष 2021-22 के लिए आयकर दाता पुराना अथवा नया आयकर स्लैब अपनी इच्छानुसार चुन सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नये स्लैब में आयकर आगणन हेतु कर मुक्त सीमा रूपया ढाई लाख है तथा किसी प्रकार की कटौती अनमुन्य नहीं है। पुराने कर स्लैब में सीनयिर सिटीजन 60 वर्ष से अधिक के लिए 03 लाख तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के लिए 05 लाख है एवं मानक कटौती तथा धारा 87ए के अन्तर्गत छूट के अतिरिक्त निवेश की छूट की धारा 80सी में अधिकतम डेढ़ लाख तक अनुमन्य है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
