संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर जिला अस्पताल में आयोजित आपदा की बैठक में अस्पताल कर्मचारियों को आपात स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि अस्पताल में आग लग जाये या भूकंप बाढ़ वज्रपात आ जाय तो वहां के लोगों को क्या करना होगा। बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, नायब तहसीलदार तथा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दामनी एप का प्रयोग करें। साथ ही आपदा सहायता कैसे करें, इसके बारे में भी पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद आपदा प्रबंधन की भूमिका के बारे में भी लोगों को बताया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल मैनेजर सहित अस्पताल के लोग भी उपस्थित रहे।
यह भी पढें : बिजली बिल बाकीदारों को बड़ी राहत, सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
