जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा और सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा के गणित विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए कालेज के मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म दिन देशभर में राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रीनिवास रामानुजन को महाप्रयाण किए एक शताब्दी बीत चुकी है। इसके बावजूद उनके द्वारा गणित के क्षेत्र में किए गए अनुसंधान, हजारों प्रमेयों की देन सहित उनके इस संबंध में महत्तर कार्य पूरी दुनिया को चमत्कृत कर रहे हैं। महान गणितज्ञ के जन्म-दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता में गणित के उन प्रश्नों को शामिल किया गया, जो छात्रों को गणित के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जागरूकता के विषय के साथ उच्चतर शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली, आईआईएसईआर, भोपाल, एनएसआईटी, पटना तथा अन्य विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्नातक तथा परास्नातक स्तर के लगभग 400 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर दोनों महाविद्यालय के प्राचार्य क्रमशः डॉ. वंदना सारस्वत एवं डॉ. एसपी सिंह ने विद्यार्थियों को गणित की महत्ता और श्रीनिवास रामानुजन जी के कार्यों से अवगत कराते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस क्विज की तैयारी दोनों महाविद्यालयों के गणित विभाग के प्रभारी क्रमशः डॉ. संजय कुमार पांडेय, डॉ. डीएस शर्मा के निर्देशन में डॉ. मनीष शर्मा, सहायक प्रोफेसर, गणित विभाग एवं डॉ. जॉन अभिषेक मसीह ने की। इसके साथ ही विज्ञान संकाय के कई प्राध्यापकों ने इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सहयोग दिया।
यह भी पढ़ें : लाखों का सामान ले गए चोर, अधेड़ को मारी गोली
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
