Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:आधा दर्जन प्रधान व बीडीसी का निर्विरोध निर्वाचन तय

Gonda News:आधा दर्जन प्रधान व बीडीसी का निर्विरोध निर्वाचन तय

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के साथ ही प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर नामांकन की धूम रही। वहीं ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर लोगों ने नामांकन से कतराते रहे। 15410 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के लिए सिर्फ 11 हजार 683 लोगों ने ही नामांकन किया है। तीन हजार से अधिक पदों पर किसी ने नामांकन ही नही किया है। फिलहाल अभी नाम वापसी के बाद नामांकन की स्थिति साफ हो सकेगी। वहीं तीन प्रधान पदों के साथ ही तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए एक ही नामांकन हुआ है। इससे यहां पर निर्विरोध नामांकन तय हो गया है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में दो दिनों तक हुए नामांकन में तीन प्रधान पदों के साथ ही तीन बीडीसी के पदों पर एक- एक ही नामांकन हुआ है। इससे यहां के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। झंझरी के छावनी सरकार पंचायत में भी निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। वहीं कटरा बाजार के बौनापुर में नीलम शुक्ल, ग्राम पंचायत विरवा से मुरारी लाल प्रधान पद के लिए नामांकन किए हैं। दोनों गांवों में एक-एक नामांकन ही हुआ है। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य के बिरवा द्वितीय से भवानी भीख शुक्ल, बिरवा प्रथम से भी सीमा ने ही नामांकन किया है। क्षेत्र पंचायत बौनापुर से जुगरानी ने भी एकमात्र नामांकन किया है। इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

Gonda News:आधा दर्जन प्रधान व बीडीसी का निर्विरोध निर्वाचन तय

यह भी पढ़ें : गोड्डा के सांसद और विधायक के बीच हाथापाई की नौबत

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular