जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। कोरोना का दूसरी लहर बेहद भयावह होती जा रही है। इसकी चेन तोड़ने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार रात यानी आज रात आठ बजे से 59 घंटे का वीकेंड लॉकडाउन लगाया है। आज रात से यह कोरोना कर्फ्यू सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सिर्फ अति आवश्यक सेवा यानी मेडिकल, पुलिस और बंदिश के साथ सरकारी परिवहन सेवा को छोड़कर बाकी लोगों का घर से निकलना पूर्णतः वर्जित रहेगा। प्रदेश में आज रात 8 बजे से 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू, लगेगा। फिलहाल तो प्रदेश के 20 शहरों में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए रात आठ बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है। अब इससे भी बड़ा प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत आज रात 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे करीब 59 घंटे वीकेंड लॉकडाउन लगेगा।
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि इससे पहले 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में सिर्फ रविवार को लॉकडाउन घोषित था। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने शनिवार और रविवार को दो दिन लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया था। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए छूट रहेगी। किसी के भी अनावश्यक घर से बाहर निकलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रदेश का परिवहन विभाग आधी क्षमता के साथ बस चलाएगा। इसके अलावा निजी गाड़ी या फिर ऑटो, टैंपो तथा टैक्सी का संचालन प्रतिबंधित है। इस दौरान प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर सेनिटाइजेशन किया जाएगा। बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 मई तक हर शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू (वीकेंड लॉकडाउन) का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमें वीकेंड कर्फ्यू की ओर रुख करना होगा। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान लोगों का बिना काम के घर से निकलना वर्जित रहेगा। इसके साथ ही साथ सभी नियमों का पालन करना होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू की वजह से राज्य में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल सकती है। राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने को लेकर उन्होंने कहा कि हम राज्य में पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाएंगे। इस समय जरूरी है कि अधिक सावधानी बरती जाए। कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
