प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। एकल विद्यालय अभियान के तहत संचालित एकल विद्यालय के आचार्यों का अभ्यास वर्ग इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत पारासराय गांव के सचिवालय में शनिवार को चलाया गया। यहां आचार्यो को राष्ट्र निर्माण और भारतीय संस्कृति की शिक्षा के साथ- साथ भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए उपयोगी जानकारियां दी गई। यही नही बल्कि आचार्यों को कोरोना महामारी से बचाव की जानकारियों के साथ उनको मास्क का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर संच समिति अध्यक्ष राजेश ओझा, संच प्रमुख संदीप कुमार सहित ब्लाक क्षेत्र के समस्त आचार्य भाई बहन उपस्थित रहे। आपको बता दे कि एकल विद्यालय एक शिक्षक वाले विद्यालय हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों में अपने विद्यालय संचालित कर छोटे बच्चों को निःशुल्क अनौपचारिक शिक्षा गांव के ही युवक और युवतियों द्वारा प्रदान करवाता है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में एकल विद्यालय फाउंडेशन द्वारा यह संचालित किए जा रहे हैं। ग्रामीण भारत के उत्थान में शिक्षा के महत्व को समझने वाले हजारों संगठन इसमें अपना सहयोग दे रहे हैं। इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर यह विद्द्यालय कार्य कर रहे है जहां अनेको बच्चों को एकल विद्यालय फाउंडेशन मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। यही नहीं, बल्कि यहां बुनियादी शिक्षा ही नहीं दी जाती बल्कि समाज के उपेक्षित वर्गो को स्वास्थ्य, विकास और संस्कृति आदि संबंधी शिक्षा भी दी जाती है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
