Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:आइसीआइसीटी में हुआ सरस्वती पूजन

Gonda News:आइसीआइसीटी में हुआ सरस्वती पूजन

संवाददाता

गोण्डा। आईसीआईटी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में सरस्वती पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक संतोष गुप्ता व उप निदेशक श्रीमती उषा गुप्ता ने संस्था के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं सहित मां सरस्वती की विधिवत पूजा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात पूजन के क्रम में सरस्वती चालीसा का पाठ किया गया तथा आरती की गई। सभी उपस्थित छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती की आरती उतारी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सबको प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक संजय त्रिपाठी, सुरेंद्र पांडेय, शिवम सिंह, गौरव श्रीवास्तव सहित अजय, मोहित, सतीश आदि सम्मिलित हुए।

यह भी पढें : राज्य स्तरीय रैकिंग में देवीपाटन मण्डल फिसड्डी, आयुक्त नाराज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular