Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचGonda News:आइजी ने किया रिक्रूट आरक्षियों के लिए बैरक का उद्घाटन

Gonda News:आइजी ने किया रिक्रूट आरक्षियों के लिए बैरक का उद्घाटन

संवाददाता

बहराइच। पुलिस लाइन बहराइच में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र डज्ञ. राकेश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक बहराइच, सुजाता सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन में आधारभूत प्रशिक्षण हेतु आए हुए रिक्रूट आरक्षियों के ठहरने हेतु आदर्श बैरक का उद्घाटन व निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी द्वारा देखा गया कि नवनिर्मित आदर्श बैरक में रिक्रूट आरक्षियों की आवश्यकतानुसार सभी आधुनिक सुविधाएं यथा दीवान बेड जिसमे प्रत्येक आरक्षी के लिए व्यक्तिगत लॉकर, सामान रखने का सुरक्षित स्थान, प्रत्येक बेड पर स्टडी लाइट, वर्दी टांगने हेतु कवर्ड व सू केस आदि सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। जिससे उन्हें प्रशिक्षण के दौरान अनुकूल माहौल मिल सके एवं प्रशिक्षण से सम्बंधित सभी सुविधाएं प्राप्त हो सके। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन परिसर स्थित आदर्श बैरिक के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक द्वारा आधारभूत प्रशिक्षण हेतु आए हुए रिक्रूट आरक्षियों के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं को जाना गया तथा जिज्ञासु रिक्रूट आरक्षियों के सवालों के जवाब देते हुए उनकी विशेष योग्यताओं के बारे में भी जाना गया व उनके बेहतर भविष्य हेतु उत्साहवर्धन किया गया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular