छह माह की आयु पूर्ण कर चुके लगभग 4600 बच्चों का करवाया गया अन्नप्राशन
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। कुपोषण दूर कर समुदाय को सुपोषित बनाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर की जाने वाली सामुदायिक गतिविधियां कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते पूरी तरह से बंद हो गयी थीं। 11 महीनों के लम्बे इंतजार के बाद जिले के आईसीडीएस विभाग ने एक बार फिर उन सभी गतिविधियों का पूर्व की भांति संचालन शुरू कर दिया है। बीते 9 फ़रवरी को मंगल गीतों और पूरे रस्मों-रिवाज़ के साथ गोद भराई दिवस मनाने के बाद 23 फ़रवरी को जिले के 2920 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। इस दौरान छः माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों को कटोरी-चम्मच से खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से ध्यान रखा गया।
झंझरी विकास खण्ड के आंगनबाड़ी केंद्र छावनी सरकार में डीपीओ मनोज कुमार ने तीन बच्चों भावेश, अयांश और यज्ञ देव को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि छह माह तक बच्चे को कोई भी ऊपरी आहार नही देना होता है। यहां तक कि पानी, घुट्टी और शहद भी नहीं। बच्चे की उम्र छह माह होने के बाद बच्चे को माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार भी देना आवशयक है, जैसे मसला हुआ केला, दाल, दलिया, हरी पत्तेदार सब्जी, पोषाहार, आलू या उबला हुआ अंडा आदि। लगातार ऊपरी आहार के साथ-साथ दो साल तक बच्चे को स्तनपान कराना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि जिले को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु हर स्तर से प्रयास किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 (2015-16) के अनुसार, जनपद में 6-23 माह के 6.3 फीसद बच्चों को ही उनकी जरूरत के अनुसार पर्याप्त आहार मिल पाता है। वहीं 6-8 महीने के 25.9 फीसद बच्चों को ही स्तनपान के साथ ठोस या अर्ध-ठोस आहार प्राप्त होता है। 5 वर्ष तक के 56.9 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं जिनकी लंबाई, उनकी आयु के अनुपात में कम है, 9.8 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं, जिनका वजन उनकी लंबाई के अनुपात में कम है तथा 38.6 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं, जिनका वजन उनकी आयु के अनुपात में कम है तथा 3.5 प्रतिशत बच्चे अति कुपोषिण (सैम) श्रेणी के पाए गए।
बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) धर्मेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र से इस समय सूखा राशन जैसे गेहूं, चावल, दाल, घी और दूध वितरित किया जा रहा है ताकि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और बच्चों को कुपोषण व एनीमिया से बचाया जा सके द्य उन्होंने कहा कि गर्भवस्था के दौरान माँ के शरीर के साथ-साथ उसके गर्भ में पल रहे शिशु का भी विकास माँ के आहार पर निर्भर होता है द्य ऐसे में हर गर्भवती महिला को प्रसव पूर्व चार जाँच (एएनसी) जरूर कराना चाहिए द्य इस दौरान किसी प्रकार का मानसिक तनाव नहीं लेना चाहिए तथा अपने दैनिक आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, साग, मौसमी फल, दूध, गुड़-चना, पोषाहार लेना चाहिए ।आयरन-फोलिक एसिड गोली का नियमित सेवन करना चाहिए द्य इससे माँ और बच्चा दोनों कुपोषित होने से बचे रहते हैं। वहीं बच्चों की माताओं की माताओं ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें शिशुओं को किस प्रकार का पौष्टिक आहार देना है, इसकी पूरी जानकारी मिली। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आरती व सहायिका कालिंदी के अलावा गर्भवती महिलायें, धात्री मातायें और बच्चे मौजूद रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
