Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का दिया गया प्रशिक्षण

Gonda News:आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का दिया गया प्रशिक्षण

संवाददाता

गोण्डा। कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में पोषण संबंधी कृषि संसाधन परियोजना नारी के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन ब्रह्मकुमारी उपमा बहन ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि नियमित दिनचर्या व खानपान से शारीरिक विकास अच्छा होता है। महिलाएं अपने परिवार की पोषण सुरक्षा की एक अहम कड़ी हैं। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश ने दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद से महिला एवं परिवार की पोषण सुरक्षा की जानकारी दी। वरिष्ठ गृह वैज्ञानिक डॉक्टर अर्चना सिंह ने गृह वाटिका की उपयोगिता की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार पांडेय ने औषधीय पौधों की उपयोगिता की जानकारी दी। डॉक्टर केके मौर्य ने आधुनिक कृषि यंत्रों द्वारा महिला श्रम की बचत के संबंध में जानकारी दी। वरिष्ठ सस्य वैज्ञानिक डॉ राम लखन सिंह ने बायोफोर्टीफाइड एवं मोटे अनाजों की महत्ता एवं उनकी खेती पर प्रकाश डाला। उद्यान वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार सिंह ने फलों एवं सब्जियों की उपयोगिता एवं उनकी खेती की जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहन प्रीति, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड के तहसील मनकापुर के कोआर्डिनेटर दीपक चंद्रा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों श्रीमती सरोज, अंजली श्रीवास्तव, मिथिलेश मिश्रा आदि ने प्रतिभाग कर आयोजन को सफल बनाया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सब्जी बीज के पैकेट वितरित किये गये। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं उपस्थित कृषकों को नए कृषि कानून की जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि नए कानून में कृषकों के हितों की देखभाल की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular