Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:अवैध शराब बनाने के आरोप में 42 गिरफ्तार

Gonda News:अवैध शराब बनाने के आरोप में 42 गिरफ्तार

565 लीटर कच्ची शराब बरामद, 10 भट्ठी व 19 कुंतल लहन नष्ट

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। शासन के निर्देशानुसार अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाये गए अभियान में 565 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ 42 अभियुक्त गिरफ्तार करते हुए 10 भट्ठी व 19 कुंतल लहन नष्ट किया गया गया। यह जानकारी देते हुए एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। इस क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। शनिवार को जनपद के समस्त थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 565 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों की बरामदगी की गयी तथा 10 भट्ठी व 19 कुंतल लहन नष्ट किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बन्धित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी। धानेपुर थाने की पुलिस द्वारा इस सम्बंध में किसी कार्रवाई की सूचना नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular