जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान के तहत रविवार को 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 345 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों की बरामदगी की गयी। साथ ही 03 भट्ठी व 15 कुंतल लहन नष्ट किया गया। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बन्धित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया।
