Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:अवैध पटाखा निर्माण में लगे दो अभियुक्त गिरफ्तार

Gonda News:अवैध पटाखा निर्माण में लगे दो अभियुक्त गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के खरगूपुर थाने की पुलिस ने आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत अवैध पटाखों के कारोबार में लगे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। यह जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर मोहल्ला दर्जी पूर्वी में असगर अली के मकान पर छापा मारकर अवैध रूप से पटाखो के निर्माण व विक्रय का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों असगर अली वारिस तथा मो. हासिम पुत्र गण मोहम्मद हसन निवासी कटहरिया उत्तरी थाना खरगूपुर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध पटाखे व पटाखा बनाने की सामग्री बरामद किया। सीओ ने बताया कि बरामद सामान में 1060 पटाखे/सुतली बम, 09 बण्डल में 9000 छुरछुरी, 01 किलो मिश्रित विस्फोटक पाउडर तथा 01 किलो एल्युमोनियम पाउडर शामिल है। अभियुक्त गणों को स्थानीय थाने पर विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि गरफ्तार कर्ता टीम में उप निरीक्षक अरविन्द वर्मां, आरक्षी देवेन्द्र प्रताप सिंह व सोमपाल मौर्य शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular