Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरGonda News:अवैध गांजा के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार

Gonda News:अवैध गांजा के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार

संवाददाता

मोतीगंज, गोण्डा। स्थानीय थाने की पुलिस ने मादक द्रव्य पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 310 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि क्षेत्र की गतिविधियों तथा मादक द्रव्य पदार्थ के बिक्री निष्कासन पर रोक लगाने के उद्देश्य से निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल देर शाम कहोबा चौकी प्रभारी भोला शंकर हमराही हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार सिंह व कांस्टेबल मृत्युंजय कुमार के साथ क्षेत्र का जायजा लेते हुए महेवा गोपाल गांव की तरफ जा रहे थे, तभी नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति छिपा हुआ बैठा दिखाई दिया। पुलिस ने सुनसान जगह पर बैठने की वजह से आवाज देकर बुलाया, तो युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा तथा तलाशी लेने पर युवक के पास एक थैले में 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ। युवक ने अपना नाम मोहित गुप्ता पुत्र कंचन उर्फ पंचम वर्मा निवासी गांव कुडासन बाजार मनकापुर बताया। अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 314/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत दर्ज कर जेल रवाना किया गया।

यह भी पढें : शादी का वादा करके सेक्स करना हमेशा रेप नहीं:दिल्ली हाईकोर्ट

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular