संवाददाता
गोण्डा। जिले के थाना कर्नलगंज क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा गया है। उपजिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी चचरी के अंतर्गत बसेरिया गांव में कई दिनों से खनन की सूचना मिल रही थी। शनिवार की रात खनन की सूचना मिलने के बाद उनके निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खनन करते हुए एक जेसीबी के साथ मिट्टी और बालू की ढुलाई करने वाले पांच ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके से पकड़ लिया। बताते हैं कि रविवार की सुबह से शाम तक खनन करने वाले लोग कोतवाली में गाड़ियों को छुड़ाने की जुगत में जमे रहे। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आ जाने के बाद पुलिस ने पकड़ी गई जेसीबी व ट्रालियों को सीज कर दिया है।
अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
