आइजी, एसपी व सीडीओ ने महिलाओं को किया सम्मानित
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। देवीपाटन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना नवाबगंज में आगामी त्यौहार होली, शबेरात व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक की गई, जिसमें थाना नवाबगंज क्षेत्र के विभिन्न समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता व जागरूक महिलाएं उपस्थित हुई। उपस्थित लोगों से आगामी त्योहारों व पंचायत चुनाव के समय आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी तथा आगामी त्यौहारों व पंचायत चुनाव को शान्ति पूर्ण माहौल व आपसी भाईचारे की भावना से सम्पन्न कराने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए कई विभागों द्वारा बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं। इससे महिलाएं व बालिकाएं जागरूक हो रही हैं। महिला एनसीसी कैडेट जिन्हें मिशन शक्ति का शक्ति दूत नामित किया गया है, वे 05-05 गांवों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक कर रहीं है। इसके साथ ही जैतपुर माझा गांव की जागरूक महिलायें अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण बिक्री की रोकथाम हेतु सहयोग कर रही है। उन्होंने पंचायत चुनाव के सम्बंध में बताया कि पुलिस प्रशासन अपनी कार्यशैली को लेकर निष्पक्ष व विधिपूर्ण कार्य करने के लिए कटिबद्ध है। असामाजिक तत्वों को चुनावी प्रक्रिया के आसपास भटकने नहीं दिया जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। चुनाव पूर्णतया पारदर्शी व निष्पक्ष सम्पन्न कराया जाएगा। होली त्यौहार के संबंध में बताया कि मर्यादित तरीके से होली का त्योहार मनाएं। किसी के ऊपर जबरदस्ती रंग गुलाल का प्रयोग न करें। आपसी भाईचारा व सौहार्द्र पूर्ण त्योहार मनाएं। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत एनसीसी महिला कैडेट व इस अभियान में सहयोग कर रही गांव की जागरूक महिलाओं का सभी सम्मान करें और मिशन शक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्रवाई, शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई, गुंडा एक्ट के तहत अपराधियों के जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। अपराधी चाहे जो भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

इस मौके पर कई महिलाओं ने अवैध कच्ची शराब के कारोबार से तौबा करते हुए राष्ट्र की मुख्य धारा में जुड़ने का संकल्प लिया। स्थानीय पुलिस और समाजसेवी रुचि मोदी के प्रयासों के साथ घर के पुरुषों को शराब के अवैध कारोबार तौबा कराने में इन महिलाओं के भूमिका की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम को समाजसेवी व अधिवक्ता रुचि मोदी, बीके रेखा और प्रतिमा बहन व विनिता कुशवाहा ने सम्बोधित किया। नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह और सुखवीर सिंह भदौरिया ने अतिथियों का स्वागत बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, क्षेत्रीय एसडीएम राजेश कुमार, सीओ महाबीर सिंह, बीडीओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद सिंह, जय सिंह, रिशु श्रीवास्तव, पिंटू सिंह, लालजी सिंह, जितेन्द्र तिवारी, करन सिंह, किशन यादव, नवनीत पाण्डेय, जैनुल आबदीन, देवी यादव, रवि सिंह, सन्तोष निषाद, प्रकाश निषाद समेत दारोगा सुनील कुमार, सोम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मौजूद जैतपुर माझा गांव की पांच दर्जन महिलाओं का सम्मान हुआ। डीसी एमआरएलएम दिनकर विद्यार्थी ने बताया कि समूह गठित कर अब इन महिलाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। आईजी ने पूजा, सरोज, लीलावती, माया, गुडिया, सुशीला और शकुन्तला को सम्मानित किया। इस मौके पर सुनीता रानी, रीता गुलाटी, प्रतिमा मोदनवाल, वनिता कुशवाहा, लकी सिंह, आकांक्षा सिंह, शुभी उपाध्याय, सोनम भदौरिया, ममता सिंह, साधना चौधरी भी पुरस्कृत की गईं।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
