जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर दो अभियुक्तों रंजीत तिवारी पुत्र मुन्नालाल निवासी कुरसहा थाना इटियाथोक व अहमद दीन वारसी पुत्र स्व. मोहम्मद इब्राहीम निवासी जानकीनगर जयप्रभा महराजगंज थाना इटियाथोक को क्रमशः 01 अदद अवैध तमंचे 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस तथा एक अदद अवैध देशी रिवाल्वर 0.32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना इटियाथोक में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मय टीम शामिल रहे।
यह भी पढें : कार वालों से दो सौ रुपये भीख मांगती थीं जींस-टीशर्ट वाली भिखारिनें
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
