07 अदद निर्मित व 02 अदद अर्द्ध निर्मित असलहां संग एक गिरफ्तार
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के कौड़िया थाने की पुलिस ने छापा मारकर एक अभियुक्त के पास से 07 अदद निर्मित व 02 अदद अर्द्ध निर्मित असलहे बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर कौड़िया थाने व एसओजी की संयुक्त टीम ने ग्राम पूरे निधि अहियाचेत में छापा मारकर शेर बहादुर पुत्र नरसिंह चौहान निवासी पूरे निधि अहियाचेत थाना कौड़िया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 07 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 02 अदद अर्द्ध निर्मित तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये। एएसपी के अनुसार, पूछताछ के दौरान अभियुक्त शेर बहादुर ने बताया कि वह तमंचे पंचायत चुनाव में बेचकर अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बनाये जा रहे थे। इससे पूर्व भी अभियुक्त शेर बहादुर थाना कौड़िया पुलिस द्वारा वर्ष 2018 में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह व प्रभारी सर्विलांस सेल राजकुमार सिंह शामिल थे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
