संवाददाता
गोण्डा। पंचायत चुनाव के मौके पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस ने अवैध असलहे की फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए असलहे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम उदय भान पुत्र स्व. शिवराज ग्राम पकडिहवा मौजा धनेसरपुर थाना वजीरगंज बताया गया है। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने आज पत्रकारों को बताया कि अवैध शस्त्र के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जनपदीय पुलिस को अवैध शस्त्र रखने व उनका निर्माण करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में थाना वजीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ अपने थाना क्षेत्र में अवैध शस्त्र निर्माण व तस्करी में लिप्त व्यक्तियों की सुरागरसी-पतारसी में मामूर थे। मुखबिर की सूचना पर धनेसरपुर गांव के निकट तालाब के किनारे अवैध शस्त्र बनाने के कार्य में लगे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना वजीरगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
