Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:अविवादित वरासत का एक भी मामला लंबित मिला तो नपेंगे जिम्मेदार

Gonda News:अविवादित वरासत का एक भी मामला लंबित मिला तो नपेंगे जिम्मेदार

संवाददाता

गोण्डा। डीएम मार्कंडेय शाही ने वरासत अभियान को लेकर और सख्ती कर दी है। सभी एसडीएम को सख्त निर्देश दिए हैं कि आगामी 28 फरवरी तक सभी लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों से इस आशय का प्रमाण पत्र ले कि उनकी तहसील में निर्विवाद वरासत का एक भी मामला लंबित नही है तथा सभी अविवादित वरासतें दर्ज हो गई हैं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि दर्ज की गई वरासतों को आर 6 रजिस्टर में अंकना कराने के साथ ही खतौनी में भी दर्ज करा दिए जाने का प्रमाणपत्र लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि 28 तारीख के बाद वे स्वयं रैंडम गांव का निरीक्षण करेंगे तथा क्रॉस चेकिंग करेंगे। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अविविवादित वरासत का एक भी प्रकरण लंबित पाया जाएगा तो संबंधित लेखपाल सहित सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular