प्रदीप पांडेय
गोण्डा। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल का इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र में शुक्रवार को आगमन हुआ। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद सीएचसी प्रभारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी से अस्पताल संबंधी जानकारियां प्राप्त की। बाद में उन्होंने इटियाथोक थाने का भी निरीक्षण किया और थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे से जरूरी जानकारियां हासिल की। भवानीपुर खुर्द में इन्होंने चौपाल बैठक भी आयोजित की। इस दौरान क्षेत्र में कई स्थानों पर स्वागत समारोह भी आयोजित हुआ। इसमें पेशकार पटेल, संतोष चौरसिया, राकेश पटेल, केडी पटेल, नव नीलाम्बर पटेल, केके मौर्या, रामचन्द्र वर्मा, पवन साहू आदि लोग उपस्थित रहे। इससे पूर्व उन्होंने जिला चिकित्सालय तथा सिंचाई विभाग का निरीक्षण किया।

