Tuesday, April 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:अमृत महोत्सव में शिवपूजन के गीतों से संगीत प्रेमी हुए सराबोर

Gonda News:अमृत महोत्सव में शिवपूजन के गीतों से संगीत प्रेमी हुए सराबोर

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। चौरीचौरा कांड की शताब्दी एवं आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत संस्कृति विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार की सायं छह बजे कोविड 19 के दृष्टिगत आनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के तहसील तरबगंज के ग्राम जमथा निवासी प्रख्यात अवधी लोक गायक की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को संगीत रस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिव की नगरी वाराणसी के लोकगायक गणेश पाठक ने शिव वंदना से किया और फिर सावन के साथ लोक परम्परा के गीत से रंग जमाया। दूसरी प्रस्तुति में लखनऊ की शिखा भदौरिया ने सावन झूला व विदेसिया के विरह भाव की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन पर अवधी की सुगंध अन्तरराष्ट्रीय क्षितिज पर बिखेरने वाले शिव पूजन शुक्ल ने सावन गीतों में झूला कजरी गीतों के साथ पारम्परिक व सामयिक गीत से श्रोताओं को मुग्ध क्य दिया। कार्यक्रम का समापन करते हुए संस्कृति विभाग के उपनिदेशक प्रभाकर जौहरी ने अमृत महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार ने रद्द की कांवड़ यात्रा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular