Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:अभिलाख फाउंडेशन ने गरीबो को वितरित किया कम्बल

Gonda News:अभिलाख फाउंडेशन ने गरीबो को वितरित किया कम्बल

संवाददाता

गोण्डा। भारत में लाखों लोग कड़कड़ाती ठंड में सड़कों पर ही सोते हैं और उनके पास ठंड से बचने के लिए कोई गर्म कपड़े नहीं होते। उन्हें सर्दी से बचाने के प्रयास में अभिलाख फाउंडेशन जुटा हुआ है, जो जरूरत मंद लोगों को गर्म कंबल और गर्म कपड़े पहुँचा रहा है। यह जानकारी देते हुए अभिलाख फाउंडेशन के संरक्षक रसिक बिहारी तिवारी एडवोकेट ने बताया कि यह धर्मार्थ कार्य के लिए यह संस्था पिछले कई सालों से संचालित है। सर्दी की शुरुआत के साथ ही सड़क के किनारे सोने वाले बेसहारों झुग्गी झोपड़ी वाले गरीब परिवारों में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों में गर्म कपड़े का वितरण हो रहा है। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल, थानाध्यक्ष खरगूपुर चितवन कुमार व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी की उपस्थिति में 551 गरीब परिवारों को कम्बल वितरण किया गया। अतिथियों ने संस्था द्वारा किये गए इस पुनीत कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी संस्था की जरूरत है, जो गरीबों की मदद कर रही है। मोती लाल ने कहा कि लोगों को अपनी कमाई का एक हिस्सा समाज कल्याण कार्यों पर भी खर्च करना चाहिए, ताकि गरीब लोगों का दुःख कुछ कम हो सके। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राजीव तिवारी, सुरेश तिवारी, सचिव अनिरुद्ध प्रसाद पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, जगदीश प्रसाद तिवारी, राधिका प्रसाद, शिव कुमार समेत अन्य सभी लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढें : प्रथम त्रैमास में अवश्य पंजीकृत हो जाएं सभी गर्भवती महिलाएं

Gonda News:अभिलाख फाउंडेशन ने गरीबो को वितरित किया कम्बल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular