Monday, March 16, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:अभियान चलाकर जेल भेजे जा रहे अपराधी-एडीजी

Gonda News:अभियान चलाकर जेल भेजे जा रहे अपराधी-एडीजी

अपर पुलिस महानिदेशक ने जिला जज की अदालत में दर्ज कराया बयान

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज कस्बा स्थित गाड़ी बाजार निवासी पान मसाला व्यवसायी राजेश गुप्ता के पौत्र नमो अपहरण कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों के मामले में एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बुधवार को जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में बयान दर्ज कराया। इसके बाद आईजी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एडीजी ने कहा कि कासगंज में पुलिस पर हुए हमले में शहीद सिपाही के परिवार वालों को 50 लाख रुपए सहायता व परिवार के एक सदस्य को प्रदेश सरकार की ओर से नौकरी दी जाएगी।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी बसंत शुक्ल ने बताया कि कर्नलगंज कस्बा के गाड़ी बाजार निवासी पान मसाला व्यवसायी के पौत्र नमो गुप्ता का 24 जुलाई 2020 को उसके घर के बाहर से कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने नमो के पिता ने फिरौती की मांग की थी। अपहरण के तीसरे दिन पुलिस ने करनैलगंज क्षेत्र में एक मुठभेड़ के दौरान एक महिला समेत पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार नमो को सशुकल बचा लिया था। बाद में विवेचना के दौरान पुलिस ने अपहरण की साजिश में शामिल और तीन लोगों को अभियुक्त बनाया है। अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद दर्ज मुकदमे में प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार वादी थे। जनपद न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय की अदालत में मुकदमें का परीक्षण शुरू हो गया है। इस बीच बुधवार को नियत पेशी पर एडीजी प्रशांत कुमार ने जनपद न्यायाधीश के न्यायालय पर पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। उनके साथ देवीपाटन रेंज के आईजी डॉ. राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय भी न्यायालय में मौजूद रहे।
बाद में आइजी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में एडीजी ने कासगंज के शिवपुरा के नंगला गांव में हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों के हमले में सिपाही के शहीद होने व दरोगा के जख्मी होने पर कहा कि शहीद सिपाही के परिवार को प्रदेश सरकार की तरफ से 50 लाख सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर के भाई समेत अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर अपराधियों को जेल भेजा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के धंधे से जुड़े माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। एडीजी ने कहा कि गोण्डा में हुए दो अपहरण के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। अपहृत को बरामद कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की कोई सीमा नहीं है। लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाकर ही इससे निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि देवीपाटन मंडल नेपाल सीमा जुड़ा हुआ है। इसलिए सीमा पर अत्यधिक सजगता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आंतरिक सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इससे कोई भी असामाजिक तत्व या आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोगों की आमद न हो सके। एडीजी ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत परिक्षेत्रीय जनपदों की समीक्षा की। उन्होंने अपराधों की स्थिति के बारे जानकारी ली और विवेचनाओं को अतिशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। आइजी डॉ. राकेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक गोंडा शैलेश कुमार पांडेय को निर्देशित किया कि भूमि विवादों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए गंभीर अपराधों के मामलों में वांछित अपराधियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की जाए।

यह भी पढें : प्रेमी के घर पहुंची युवती की बांके से हत्या

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular