संवाददाता
गोण्डा। अभिनेता निर्देशक मोहित राज ने शाहपुर धनावा स्थित अपने आवास पर बीरा हेल्पिंग हैंड्स एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में सैंकड़ों जरूरतमंदों में कंबल वितरित किये। मोहित राज ने कहा कि गरीबों व जरूरतमंद की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। सभी को बढ़-चढ़कर इन कामों में हिस्सा लेना चाहिए। मोहित राज का कहना है कि हमारा एक छोटा सा योगदान किसी की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है। कम्बल वितरण के दौरान पंः राम कैलाश मिश्र ने कहा कि समाज के हर लोगों को गरीबों के प्रति सच्ची भावना से समर्पित होने की जरूरत है। समाज सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। इसलिए ऐसे ही धार्मिक कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए गरीब, विकलांग, असहाय लोगों का उतना सहयोग करना संभव होना चाहिए। वही कंबल पाकर गरीबों व असहाओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का समापन करते हुए मोहित राज ने बताया कि वे कार्यक्रम जिससे लोगों की मदद हो सके, यथासंभव चलाते रहेंगे। इस अवसर पर परसपुर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, चंद्रशेखर मिश्र, देवता दीन सोनी, कमल किशोर मिश्र, शुभम् मिश्र, राजा बाबू तिवारी प्रदीप तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
