संवाददाता
गोण्डा। बिजली बिल में अब मीटर रीडर हेरा-फेरी नहीं कर सकेंगे। मीटर रीडरों के मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए पावर कॉरपोरेशन ने बिलिंग की नई व्यवस्था इजाद की है। जिले में अब प्रोब-बिलिंग की शुरुआत की गई है। इससे बिलिंग में की जाने वाली गड़बड़ियां पूरी तरह रुक जाएंगी। प्रोब-बिलिंग के तहत अब सीधे मीटर से बिलिंग डिवाइस को कनेक्ट कर बिल बनाया जाएगा। इसमें मीटर रीडर चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा। स्वतः ही बिलिंग डिवाइस मीटर में उपलब्ध पूरा डाटा रीड कर बिल बनाने का काम करेगी। इसके लिए सभी मीटर रीडरों को प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं विद्युत वितरण खंड दो में करीब 12 हजार उपभोक्ताओं के मीटर प्रोब-बिलिंग से रीड किए जा चुके हैं। प्रोब बिलिंग सिस्टम में मीटर रीडरों के फोन में एक एप्प डाउनलोड कराया गया है। वहीं मीटरों में एक प्वॉइंट दिया गया है। इस प्वॉइंट से बिलिंग डिवाइस या मोबाइल को कनेक्ट करने के बाद स्वतः ही बिल बन जाएगा। इसमें न तो मीटर नंबर डालने की जरूरत होगी और न ही मीटर रीडिंग। इससे बिजली बिल में गड़बड़ी की संभावना न के बराबर होती है। प्रोब बिलिंग सिस्टम में उपभोक्ताओं को बिजली बिल मिलने के साथ ही उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर व ई-मेल आईडी पर भी बिजली का बिल पहुंच जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल न मिलने की समस्या से निजात मिलेगा। अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने अपने खंड के मीटर रीडरों को अपने साथ रजिस्टर रखकर उसमें उपभोक्ताओं का मोबाइल नम्बर व ई-मेल आईडी नोट करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढें : स्कार्पियो व कार की टक्कर में तीन दोस्तों की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
