डीएम ने एसपी व सिटी मजिस्ट्रेट को लिखा पत्र
संवाददाता
गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने नगर क्षेत्र में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक व नगर मजिस्ट्रेट को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जनपद मुख्यालय पर महिला अस्पताल से गुरू नानक चाराहा तक नो-पार्किंग जोन घोषित किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सामने से चाराहे तक सड़क की पटरी पर अवैध रूप से ठेला आदि लगाने तथा वाहनों को खड़ा करने के कारण यहां आने वाले मरीज़ों को असुविधा का सामना करना पड़ता है तथा प्रायः जाम लगा रहता है जिसके कारण एम्बुलेन्स आदि निकलने में भी परेशानी होती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा की है कि महिला अस्पताल से गुरु नानक चौराहे तक अवैध रूप से ठेला आदि प्रतिबंधित कराते हुए इसे पूर्व की भांति नो-पार्किंग जोन बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : यूपी दिवस पर मण्डल स्तर पर आयोजित होगी प्रतियोगिता
