Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:अब निराश न हों निःसंतान दम्पत्ति, खुला उच्च स्तरीय IVF सेण्टर

Gonda News:अब निराश न हों निःसंतान दम्पत्ति, खुला उच्च स्तरीय IVF सेण्टर

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिला मुख्यालय पर पटेल नगर स्थित गोण्डा मेडिकल सेन्टर में गोनार्द इंस्टीच्यूट आफ फर्टीलिटी ट्रीटमेंट (रेन गिफ्ट) नाम से देवीपाटन मण्डल का प्रथम विश्वस्तरीय टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर की शुरुआत हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए गिफ्ट की निदेशक डा. अनीता मिश्रा (गाइनीकोलोजिस्ट एवं इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट) व डा. पुन्योदय मिश्रा (एन्ड्रोलाजिस्ट एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन) ने बताया कि इस सेन्टर में टीम में उनके अतिरिक्त डा. केएन स्वामी (इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट) एवं श्रीमती अंजू सबेस्टियन (एम्ब्रेयोलोजिस्ट) अपना नियमित योगदान दे रहे हैं। गिफ्ट आइवीएफ सेंटर में श्रीमती रितु हरि (जेनेटेसिस्ट), श्रीकान्त यतनळे (कन्सलटेन्ट एम्ब्रेयोलोजिस्ट) एवं (एंडोक्राइनोलॉजिस्ट रिप्रोडकटिव मेडिसिन) भी समय-समय पर अपना योगदान देगें। डा. मिश्रा ने बताया कि विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप निर्मित गिफ्ट आइवीएफ सेंटर कूपर सर्जिकल (यूएसए) के अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है तथा यह बायोक्लाड एवं बायोफ्लोर युक्त उप्र का पहला लैब है। यह प्रयोगशाला सभी गतिविधियों का पता लगाने और निगरानी करने के लिए आरआइ विटनेस का उपयोग करता है। वस्तुतः यह प्रणाली मानवीय त्रुटि के जोखिम को कम करता है। गिफ्ट आइवीएफ सेंटर भारत के चुनिंदा आरआइ विटनेस सेन्टर में से एक है। डा. मिश्रा ने बताया कि इस प्रणाली पर आधारित एक फिल्म भी प्रदर्शित हो चुकी है, जिसमें आइवीएफ की प्रक्रिया में मानवीय त्रुटि के कारण बड़ी विषम स्थिति पैदा हो जाती है। फिल्म में इसे हास्य कथा के रूप में दिखाया गया है जबकि आइवीएफ प्रक्रिया में इस गम्भीर स्थिति से बचने में आरआइ विटनेस का बड़ा ही अहम योगदान है। उन्होंने दावा किया कि गिफ्ट आइवीएफ सेंटर समुचित एंव आकर्षक दरों पर विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें : 04 लाख 49 हजार किसानों के खाते में आई पीएम सम्मान निधि

Gonda News:अब निराश न हों निःसंतान दम्पत्ति, खुला उच्च स्तरीय IVF सेण्टर
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular