संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में डूडा शाशी व निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में डूडा विभाग के द्वारा कराए गए कार्यों पर समीक्षा की गई तथा संबंधित ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने नगर पंचायत एवं नगर पालिकाओं में साफ-सफाई के साथ ही प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाय। इसके साथ ही समस्त ईओ को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में अतिक्रमण की व्यवस्था जल्द से जल्द सही कराया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी तरबगंज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डूडा पीओ, समस्त नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, नायब तहसीलदार कर्नलगंज सहित विभाग के संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
यह भी पढें : फर्जी पत्रकार बनकर उगाही करने वाले 02 गिरफ्तार
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
