Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:अब जिलों में पहुंचेगी बड़े अधिकारियों की फौज, देखेंगे यह व्यवस्था

UP News:अब जिलों में पहुंचेगी बड़े अधिकारियों की फौज, देखेंगे यह व्यवस्था

एपीसी आलोक सिन्हा को मिली गोण्डा की जिम्मेदारी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए आईएएस अफसरों को नोडल अधिकारी बनाते हुए उन्हें अपने-अपने जिलों में जाने का निर्देश दे दिया गया है। कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग ने इन अफसरों की तैनाती कर दी है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किया। सुधीर गर्ग प्रमुख सचिव वन को प्रयागराज, कल्पना अवस्थी प्रमुख सचिव खेलकूद को फतेहपुर, आर रमेश कुमार मंडलायुक्त प्रयागराज को प्रतापगढ़, भुवनेश कुमार प्रमुख सचिव दुग्ध विकास को कौशांबी, देवेश चतुर्वेदी अपर मुख्य सचिव कृषि को वाराणसी, सत्येंद्र कुमार सिंह सचिव कार्यक्रम कार्यान्वयन को जौनपुर, दीपक अग्रवाल मंडलायुक्त वाराणसी को चंदौली की नोडल अधिकारी बनाया गया है। समीर वर्मा सचिव लोक निर्माण को गाजीपुर, अनुराग यादव सचिव नगर विकास को मिर्जापुर, मो. मुस्तफा श्रमायुक्त को सोनभद्र, प्रीति शुक्ला मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल को संत रविदासनगर भदोही, के रवींद्र नायक प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास को आजमगढ़, विजय विश्वास पंत मंडलायुक्त आजमगढ़ को बलिया, मुकेश कुमार मेश्राम प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन को मऊ का नोडल अफसर बनाया गया है। संजय आर भुसरेड्डी अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास को गोरखपुर, राजन शुक्ला अपर मुख्य सचिव नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन को देवरिया, जेबी सिंह विशेष सचिव लोक निर्माण को कुशीनगर, जयंत नार्लिकर मंडलायुक्त गोरखपुर को महराजगंज व वीना कुमारी मीना प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद को बस्ती का नोडल अफसर बनाया गया है। अनिल कुमार द्वितीय अपर मुख्य सचिव होमगार्ड को संतकबीरनगर, अनिल कुमार सागर मंडलायुक्त बस्ती को सिद्धार्थनगर, आलोक सिन्हा कृषि उत्पादन आयुक्त को गोंडा, एसबीएस रंगाराव मंडलायुक्त देवीपाटन को बलरामपुर, आमोद कुमार प्रमुख सचिव नियोजन को श्रावस्ती, अनीता सिंह प्रमुख सचिव खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन को बहराइच, टी वेंकटेश अपर मुख सचिव सिंचाई को अयोध्या का नोडल अधिकारी बनाया गया है। महेंद्र प्रसाद अग्रवाल मंडलायुक्त अयोध्या को अंबेडकरनगर, एस राधा चौहान अपर मुख्य सचिव व्यावसायिक शिक्षा को बाराबंकी, रेणुका कुमार अपर मुख्य सचिव राजस्व को सुल्तानपुर, मोनिका एस गर्ग अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा को अमेठी, मनोज कुमार सिंह अपर मुख्य सचिव पंचायती राज को लखनऊ, आलोक टंडन अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त को रायबरेली, डिंपल वर्मा अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण को हरदोई, मुकुल सिंहल अपर मुख्य सचिव नियुक्ति को उन्नाव, मिनिष्ती एस आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को सीतापुर, रंजन कुमार मंडलायुक्त लखनऊ को खीरी का नोडल अधिकारी बनाया गया है। अनिल गर्ग सचिव सिंचाई को कानपुर नगर, आरके सिंह उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण को कानपुर देहात, आराधना शुक्ला अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा को फर्रुखाबाद, राज शेखर मंडलायुक्त कानपुर को इटावा, हेमंत राव अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन को औरैया का प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल पम्प व गैस एजेंसियां के कर्मियों का जरूर कराएं चरित्र सत्यापन

डा. रोशन जैकब सचिव भूत्त्व एवं खनिकर्म को कन्नौज, अनुराग श्रीवास्तव प्रमुख सचिव नमामि गंगे को बांदा, गौरव दल मंडलायुक्त चित्रकूट को महोबा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। रवि कुमार एनजी सचिव पर्यटन संस्कृति को हमीरपुर, राजेश कुमार प्रथम प्रमुख सचिव परिवहन को चित्रकूट, अमित गुप्ता सचिव चिकित्सा शिक्षा को झांसी, धीरज साहू आयुक्त परिवहन को जालौन, सुभाष चंद्र शर्मा मंडलायुक्त झांसी को ललितपुर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। आलोक कुमार प्रथम अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास को आगरा, मयूर माहेश्वरी मुख्य कार्यपालक अधिकारी औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर को मथुरा, संजय कुमार सचिव को फिरोजाबाद, अनिल कुमार तृतीय मंडलायुक्त आगरा को मैनपुरी, नितिन रमेश गोकर्ण प्रमुख सचिव लोक निर्माण को अलीगढ़ का नोडल अधिकारी बनाया गया है। रजनीश गुप्ता सदस्य राजस्व परिषद को हाथरस, गोविंद राजू एनएस निदेशक उद्योग को एटा, गौरी शंकर प्रियदर्शी मंडलायुक्त अलीगढ़ को कासगंज, नवनीत कुमार सहगल अपर मुख्य सचिव सूचना को बरेली, रणवीर प्रसाद मंडलायुक्त बरेली को बदायूं, सुरेश चंद्रा अपर मुख्य सचिव श्रम को पीलीभीत, जितेंद्र कुमार प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन को शाहजहांपुर, मनोज सिंह अपर मुख्य सचिव उद्यान को मुरादाबाद, भगेलू राम शास्त्री आयुक्त चकबंदी को संभल, एल वेंकटेश्वर लू महानिदेशक राज्य ग्रामीण विकास संस्थान को रामपुर, संजय गोयल राहत आयुक्त को बिजनौर, मनीष चौहान आयुक्त एवं खाद्य रसद को अमरोहा, पी गुरु प्रसाद आयुक्त आबकारी को मेरठ का नोडल अधिकारी बनाया गया है। डा. सेंथिल पांडियन सी प्रबंध निदेशक राज्य विद्युत उत्पादन निगम को गाजियाबाद, अनीता सी मेश्राम मंडलायुक्त मेरठ को हापुड़, नरेंद्र भूषण सीईओ ग्रेटर नोएडा को गौतमबुद्धनगर, अजय चौहान आयुक्त आवास को बुलंदशहर, एम देवराज प्रबंधक निदेशक पावर कार्पोरेशन को बागपत, बाबूलाल मीना प्रमुख सचिव समाज कल्याण को सहारनपुर, कंचन वर्मा वीसी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को मुजफ्फरनगर और एवी राजामौली मंडलायुक्त सहारनपुर को शामली का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जिलों में जाने वाले नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी :

धान क्रय केंद्रों पर किसानों की डेटा रखे जाने की स्थिति देखेंगे
क्रय केंद्रों का संबद्धीकरण मिलों से हुआ है या नहीं
न होने पर इसे तुंरत मिलों से संबद्ध कराएंगे
क्रय केंद्रों से 14 घंटे के अंदर मिलों को भेजा जा रहा है या नहीं
क्रय केंद्रों पर लगे बैनर पर एमएसपी व टोल फ्री नंबर है या नहीं
क्रय केंद्र पर धान की सफाई की व्यवस्था की स्थिति
धान से भरे बोरे पर निर्धारित कोड लिखा गया या नहीं
क्रय केंद्रों पर खरीद से संबंधित अभिलेख उपलब्ध होने की स्थिति
किसानों को 72 घंटे के अंदर धान मूल्य भुगतान होने की स्थिति
घटतौली या कम भुगतान की शिकायत की स्थिति
शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई की स्थिति
ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन फीडिंग के लिए लैपटॉप व टैब उपलब्ध होने की स्थिति
कुछ किसानों के मोबाइल पर मिले धान क्रय की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जाएगी
क्रय केंद्रों पर उपस्थित किसानों के नाम व उनसे वार्ता में प्रापत शिकायतों व सुझाव की जानकारी
किसान एमएसपी से कम मूल्य पर धान बेचने को मजबूर तो नहीं हैं
निरीक्षण के समय अन्य अनियमितता जो प्रकाश में आई हो

यह भी पढ़ें : जानिए देश के किस खिलाड़ी ने की इस वर्ष सर्वाधिक कमाई

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular