सीएमओ कार्यालय में दिया गया ऑनलाइन रिपोर्टिंग का प्रशिक्षण
संगिनी ऐप में होगी समुदाय के सेहत की कुंडली : डॉ आरपी सिंह
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। आशा संगिनी के लिए मोबाइल एप आधारित सहयोगात्मक पर्यवेक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी विकास खण्डों के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (एचईओ) एवं ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) का डाटा पर्यवेक्षण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय सिंह गौतम की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय के सभागर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को स्टेट स्तर के प्रशिक्षक देवेन्द्र कुमार, रीजनल प्रशिक्षक मंजु कुमारी एवं जिला स्तर के प्रशिक्षक डीसीपीएम डॉ आरपी सिंह द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आशा संगिनी का कार्य सरल हुआ है। साथ ही ब्लॉक स्तर पर एप्लिकेशन से प्राप्त आंकड़ों की समीक्षा नियमित रूप से करने की आवश्यकता है, जिससे आशा संगिनियों को उनके कार्यों में बेहतर सहयोग प्रदान किया जा सके। कार्यक्रम में सीएमओ ने कहा कि इस मोबाइल एप से प्राप्त हो रहे मातृ एवं शिशु मृत्य एवं एचआरपी के आंकड़ों पर ध्यान दिया जाए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मलिक आलमगीर ने कहा कि इस एप का ज्यादा से ज्यादा लाभ आशा संगिनी एवं आशाओं को मिले।
डीसीपीएम डॉ आरपी सिंह ने बताया कि प्रशिक्षक अपने ब्लॉक की आशा संगिनी को दो दिवसीय प्रशिक्षण देंगे। इसके पश्चात सभी संगिनी मोबाइल फोन में केयर एप के माध्यम से आशा की क्रियशिलता, एचआरपी चिन्हीकरण, केस फॉलोअप, मातृ मृत्यु सूची, शिशु मृत्यु सूची, हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर भरे गए सीबीएसी फार्म सहित अन्य कार्यो को एप के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस केयर एप के सक्रियता से आशा संगीनी के कार्यों में काफी सुधार हो सकेगा तथा वह अपने क्षेत्र की आशा के कार्यों का सही से मूल्यांकन कर सकेंगी। प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को एप्लिकेशन से डेटा एक्सपोर्ट करने एवं डाटा की समीक्षा करने के कौशलों को प्रभावी तरीके से सिखाया गया। डीपीएम अमरनाथ ने बताया कि एप में गांव के सेहत की पूरी कुंडली यानि सभी आंकड़े दर्ज होंगे। अब आशा संगिनी एप के माध्यम से सुदूर ग्रामीण इलाकों के मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं के लाभार्थियों की सही एवं सटीक जानकारी देंगी। हाईटेक होते स्वास्थ्य विभाग में अब कागजी काम को कम करके नये-नये एप लांच हो रहे हैं। अभी हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने संगिनी नाम के एप को लांच किया है। इस एप में प्रत्येक गांव की स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों को अपलोड किया जायेगा। इसमें मुख्य रूप से इस ऐप में गर्भवती की संख्या, उनकी मौजूदा स्थिति, एएनसी जांचों का विवरण, जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं की जानकारी, एनीमिया से ग्रसित महिलाओं-किशोरियों की जानकारी, मातृ-शिशु मृत्यु दर का आंकड़ा और गैर-संचारी रोगों जैसे ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन तथा मुंह, स्तन और बच्चेदानी के कैंसर के मरीजों की जानकारी भी फीड की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 122 आशा संगिनी हैं। एक आशा संगिनी के साथ करीब 20 आशायें कार्यरत हैं, जो गांव-गांव काम कर रही हैं। इनकी कुल संख्या 3046 है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बीसीपीएम और एचईओ ब्लॉक स्तर पर आशा संगिनी को ऐप चलाने के बारे में प्रशिक्षित करेंगे। इस मौके पर जिला समन्वयक रंजीत सिंह, डीसीएस देवेन्द्र द्विवेदी, एचईओ एसबी वर्मा, प्रदीप कुमार पाण्डेय, बीसीपीएम संतोष कुमार श्रीवास्तव, सुरेन्द्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : केन्द्र द्वारा नामित नोडल अफसर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
