जिला चिकित्सालय के 20 विशेषज्ञ चिकित्सक टेलीमेडिसिन के माध्यम से 24 घंटे देंगे परामर्श
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बाबू ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय में संचालित ओपीडी कार्य शासन के अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गयी है, लेकिन ऐसे भयावह समय में सामान्य बीमारी वाले मरीजों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए चिकित्सालय में टेलीमेडिसिन (फोन कॉल) सुविधा प्रारंभ की गयी, ताकि सामान्य बीमारी वाले मरीज घर बैठे फोन कॉल के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श ले सकें। चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ घनश्याम सिंह ने बताया कि टेलीमेडिसिन के लिए मरीज को अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं होगी। वह घर बैठे ही फोन कॉल के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी बीमारी के संबंध में जानकारी देकर आवश्यक परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए चिकित्सालय के 20 विशेषज्ञ चिकित्सकों को 24 घंटे जन सामान्य को निःशुल्क परामर्श देने के लिए लगाया गया है। प्रमुख अधीक्षक के अनुसार, टेलीमेडिसिन के माध्यम से इलाज एवं परामर्श के लिए अलग-अलग विभागों के चिकित्सकों को उनके दिए गए मोबाइल नंबर पर प्रातः 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा सांयकाल 4 बजे से 6 बजे तक मरीज घर बैठे संपर्क कर निःशुल्क परामर्श, दवा के बारे में जानकारी एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि फिजिशियन डॉ पीके मिश्रा 9415184192, डॉ समीर गुप्ता 9936264555, डॉ अखिलेश त्रिपाठी 8874843902, ईएमओ डॉ जितेन्द्र मिश्रा, एमबीबीएस 7572077777, डॉ शोएब इकबाल एमबीबीएस 9455208000, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ प्रभुनाथ सिंह 7643033186, डॉ अरूण कुमार मिश्रा 8948478000, डॉ विवेक स्वर्णकार 7007823929, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ विकास चन्द्र गुप्ता 9450522045, डॉ आरएस गुप्ता 9454109908, डॉ रजनीकान्त 8860508322, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजय शर्मा 9839306717, डॉ विकास सेठी 9336631444, डेंटल सर्जन डॉ एसआर गौड़ 94153380574, जनरल सर्जन डॉ वीके गुप्ता 9839034964, डॉ अविनाश पाण्डेय 8009660099, डॉ डीएन सिंह 97990037666, ईएनटी सर्जन (कान, नाक एवं गला) डॉ परमानन्द राय 9503699596, चेस्ट फिजिशियन डॉ अहसन जमील 7408123645, डॉ मोहम्मद जमा 9450551218 से उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करके सलाह ली जा सकती है। एसीएमओ डॉ एपी सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर गोण्डा में एकीकृत कोविड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर 24 घंटे क्रियाशील है। कोई भी कोविड पॉजिटिव मरीज़ आकस्मिक चिकित्सा सेवा, एम्बुलेंस सेवा, स्वास्थ्य संबंधी सलाह एवं परामर्श लेने के अलावा किसी व्यक्ति में कोविड-19 से संबंधित लक्षण (खांसी, जुखाम, बुखार, सांस लेने में दिक्कत या अन्य कारण) महसूस होने पर यहाँ के दूरभाष संख्या 05262-230185 तथा 05262-230130 पर कभी भी सम्पर्क कर सकता है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
