Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:अपहृत मेडिकल छात्र बरामद, STF व गोण्डा पुलिस को मिली सफलता

Gonda News:अपहृत मेडिकल छात्र बरामद, STF व गोण्डा पुलिस को मिली सफलता

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। एससीपीएम मेडिकल कॉलेज के अपहृत मेडिकल छात्र गौरव हालदार को यूपी एसटीएफ और गोण्डा पुलिस ने नोएडा में अपहर्ताओं के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया है। वह पूरी तरह से सुरक्षित है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीती रात घेराबंदी करके गौरव को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के डॉ. अभिषेक ने एक महिला के साथ मिलकर गौरव के अपहरण की साजिश रची थी। अभिषेक व उनके सहयोगियों ने गौरव को नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश किया था और फिर उसे अपने साथ नोएडा ले आए थे। एसपी शैलेश पाण्डेय भी आज तड़के नोएडा पहुंच गए। बताते चलें कि बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के काशीजोत के सत्संग नगर कॉलोनी के रहने वाले डॉ. निखिल हालदार के बेटे गौरव गोंडा के एससीपीएम कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष का छात्र है। वह कॉलेज के हास्टल में रहता था। गौरव 18 जनवरी की शाम तकरीबन चार बजे कॉलेज से लापता हो गया। इसके बाद डॉ. निखिल के मोबाइल पर 19 जनवरी की दोपहर में एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि उसने गौरव का अपहरण कर लिया है। उसने डॉ. निखिल हालदार से गौरव की रिहाई के लिए 70 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। गोंडा की पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अपहृत छात्र व तीन अपहरण कर्ताओं को नोएडा से दबोच लिया।  बता दें कि 18 जनवरी की शाम 4 बजे गौरव गायब हुआ था। इसके अगले दिन 19 जनवरी की दोपहर गौरव हालदार के पिता डॉ. निखिल हालदार से 70 लाख रूपये फिरौती मांगी गई थी। जानकारी पर अपहरण के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें कई जनपदों में गौरव की तलाश में जुटी हुई थीं। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने पुलिस टीम को बधाई दी है।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

Gonda News:अपहृत मेडिकल छात्र बरामद, STF व गोण्डा पुलिस को मिली सफलता
RELATED ARTICLES

Most Popular